Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

ऊधमसिंह नगर में 23 मार्च को क्रॉस-कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन,  अंडर-16 एवं ओपन कैटेगरी के बालक-बालिकाएं ले सकेंगे निःशुल्क भाग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – ऊधमसिंह नगर में जिला खेल कार्यालय द्वारा 23 मार्च 2025 (रविवार) को क्रॉस-कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर और स्टेडियम खटीमा में संपन्न होगी। प्रतियोगिता में अंडर-16 एवं ओपन वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकते हैं।

Oplus_131072

प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क होगा और अंडर-16 वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2010 के बाद की होनी चाहिए। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हरीश राम सहायक प्रशिक्षक (9410725348) एवं रघुवीर सिंह विर्क सहायक प्रशिक्षक (9756206018) से संपर्क किया जा सकता है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर ने संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन से सहयोग की अपील की है, जिससे प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न कराई जा सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!