Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत पांच लोग घायल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- रामपुर मार्ग पर बेलबाबा के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराए। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वही टीपी नगर चौकी प्रभारी जगदीप नेगी के अनुसार, हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी यूसुफ (34) अपनी पत्नी काशिफा के साथ बाइक से रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान HR56B 0698 नंबर की तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सीधा पेड़ से जा टकराई, जबकि कार भी नियंत्रण खोकर सड़क किनारे जा रुकी।

घायलों की स्थिति

  • यूसुफ (बाइक सवार): पीठ, कंधे और पैरों में गंभीर चोटें।
  • काशिफा (यूसुफ की पत्नी): पेट, कमर और हाथ में गंभीर चोटें।
  • ब्रह्मदेव शर्मा (कार चालक, हाथरस, यूपी): दाहिनी आंख के ऊपर गहरी चोट।
  • संजय बोरा (पिथौरागढ़): सिर और हाथ में चोट।
  • ज्योति बोरा (संजय की पत्नी): सबसे गंभीर चोटें, दाहिने हाथ और पैर में फ्रैक्चर, आंख में भी गंभीर चोट।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!