कालाढूंगी – (जुबेर आलम) कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन रावत ने थाने का कार्यभार संभालने के बाद कालाढुंगी के व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की मूल समस्यायों को जाना और निराकरण का आश्वासन दिया साथ ही शहर में बढ़ते नशे के काले कारोबार पर अंकुश लगाने की बात कही, वही व्यापारी नेता मयंक महरा ने थानाध्यक्ष का स्वागत किया और व्यापारियों से पुलिस को सहयोग की अपील की। व्यापारी नेता वकील अहमद ने थाना अध्यक्ष का स्वागत किया और उनको नगर की समसयाओं से अवगत कराया। वही थानाध्यक्ष नंदन रावत ने बताया कि नशा मानव जाति के लिए अभिशाप है मेरी प्राथमिकता रहेगी कि नशे के काले कारोबार को जड़ से खत्म किया जाय और नगर की कानून वयवस्था को ठीक रखा जाय साथ ही नगर वासियों से सहयोग की अपील की अगर आपके आसपास कोई अराजक तत्व या कोई नशे का कारोबार करता है तो आप तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Skip to content











