कुमायूं युवा प्रेस क्लब ने अपर जिला सूचना अधिकारी के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) कुमायूं युवा प्रेस क्लब ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा | कुमायूं युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने जिलाधिकारी को बताया कि उधम सिंह नगर जिले में जिला सूचना अधिकारी की स्थाई नियुक्ति नहीं है तथा अतिरिक्त प्रभार मत्स्य विभाग के अधिकारी को दिया गया है जिससे पत्रकारों को विभागीय स्तर पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे जिला सूचना अधिकारी की स्थाई रूप से नियुक्ति किया जाना चाहिए वहीं उन्होंने कहा कि जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में अपर सूचना अधिकारी के पद पर सेवारत के . एल टम्टा की सूचना अधिकारी कार्यालय में नियुक्त के बाद इस कार्यलय में भ्रष्टाचार बहुत है |

     

वही उन्होंने कहा कि विभागीय अनियमितताओं का भी नुकसान लघु समाचार पत्रों को उठाना पड़ रहा है वही के . एल टम्टा लघु समाचार पत्र के संपादक और  प्रतिनिधियों से अनुचित रूप से परितोष की मांग करते हैं और यह मांग पूरी ना होने पर समाचार पत्रों को जान बूझकर अनियमित दिखाकर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून से जारी होने वाले विज्ञापनों को रुकवा दिया जाता है वहीं उन्होंने कहा कि के एल टम्टा द्वारा शासन प्रशासन के कार्यक्रमों की सूचना साप्ताहिक व पाक्षिक समाचार पत्र के संपादक को एवं प्रतिनिधियों को नहीं दी जाती और पत्रकारों के साथ असम्मान जनक रूप से बात की जाती है वहीं के एल टम्टा ज्यादातर छुट्टी पर रहते हैं और छुट्टी में  रहने के दौरान समाचार पत्रों की पंजीका को अपने कब्जे में रखते हैं जिससे समाचार पत्र का प्राप्त अन्य कर्मचारियों द्वारा पंजिका में नियम अनुसार नहीं किया जाता वहीं टम्टा द्वारा समाचार पत्रों का पंजीकरण कराने विज्ञापन मान्यता कराने व अन्य कार्यों के लिए कार्यालय में खुलेआम दलाली की जाती है और इन कार्यो को कराने का ठेका भी लिया जाता है वहीं उन्होंने कहा कि के एल टम्टा की चल अचल संपत्ति की जांच की जांच कराने की जाये । कुमायूं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द के एल टम्टा पर कार्यवाही नहीं की गई तो प्रेस क्लब आंदोलन करने को बाध्य रहेगा|

और पढ़ें

error: Content is protected !!