Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

इंटरनल कम्पलेंट कमेटी की अध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक लालकुंआ ने महिला कर्मचारियों के लिए पुलिस विभाग में महिलाओं के साथ की गोष्ठी, अधिकारों के बारे में दी जानकारी…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुंआ- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल में कार्यरत महिला अधिकारी और कर्मचारियों के लिए गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर लैंगिक संरक्षण एक्ट और उनके अधिकारों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। श्रीमती श्रद्धा रावत, अभियोजन अधिकारी, जिला नैनीताल ने विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके द्वारा उठाए जा सकने वाले कदमों पर प्रकाश डाला।

 

सम्मेलन में अध्यक्ष श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं, सदस्य श्रीमती श्रद्धा रावत, अभियोजन अधिकारी, और सदस्य श्रीमती सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला हेल्पलाइन ने महिला कर्मचारियों के हितों के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया और लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित मामलों में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को सुरक्षित और समर्पित कार्यस्थल मुहैया कराना है, जहाँ वे बिना किसी भय और भेदभाव के अपने कार्यों को पूर्ण कर सकें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!