Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

चरस लेकर जा रहे थार चालक ने दो लोगों को मारी टक्कर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- मुखानी के चौफुला के पास अनियंत्रित थार गाड़ी ने सड़क पर टहलते दो लोगों को टक्कर मार दी। वे दोनों टक्कर से दूर जाकर गिरे। टक्कर मारने के बाद गाड़ी सड़क किनारे नाले में लटक गई। बाद में पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें 30 ग्राम चरस मिली। मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे कटघरिया की ओर से एक थार गाड़ी आ रही थी। चौफुला के निकट थार अचानक से अनियंत्रित हुई

 

और शिव मंदिर के निकट टहल रहे दीवान सिंह और राजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद थार का चालक पूरी तरह से नियंत्रण खो बैठा और बैरियर को तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले की तरफ लटक गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मुखानी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भिजवाया। उधर मौका पाकर चालक थार छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि थार की गति तेज थी। इस वजह से यह हादसा हुआ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!