Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी – भाजपा कांग्रेस की ज़ुबानी, आपकी तरह अपने सर्टिफिकेट संदूक में छुपा के नहीं रखता, ललित का गजराज को जवाब…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। (शेर अफगन) शुक्रवार को कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। उन्होंने रूपनगर रौतेला कॉलोनी मुखानी में सुंदरकांड पाठ आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घरों में पवित्र कार्यों के लिए सुंदरकांड और भजन कराते हैं, वैसे ही शहर के विकास के लिए वोट करना जरूरी है।

ललित जोशी ने आज अलग अलग क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत कई स्थानों का दौरा किया। उन्होंने हीरा बल्लभ पार्क, पटेल चौक, इंटर कॉलेज काठगोदाम में नुक्कड़ सभाएं की। शाम को लालडाठ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय से पनचक्की चौराहे तक जनसंपर्क अभियान चलाया।

अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी पर बेवजह भाजपा हमलावर हो रही थी। लेकिन ललित जोशी ने आज ऐसा जवाब दिया कि जिसे सुन भाजपाई भी सन्न रह गए। भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट पर निशाना साधते हुए ललित जोशी ने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी हैं और प्रदेश की जनता उन्हें जानती है। उन्होंने कहा, इसके लिए  “मुझे भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। गजराज पर तंज कसते हुए ललित जोशी ने कहा मैं आपकी तरह सर्टिफिकेट संदूक में बंद नहीं रखता। जब जरूरत हो, तब निकालें और फिर बंद कर दें।” आपने तो सर्टिफिकेट संदूक में बंद रखा था जैसे ही मौका आया बाहर निकाल दिया। उन्होंने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास जनता को गुमराह करने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है। ललित जोशी ने स्थानीय महिलाओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही शहर का विकास संभव है।

  वही वार्ड नंबर 37 में विधायक सुमित हृदयेश ने कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हल्द्वानी में व्यापक विकास हुआ है। “कांग्रेस जाति और धर्म के नाम पर समाज को नहीं बांटती। आज भी हर गली में कांग्रेस के किए गए विकास कार्य दिखाई देते हैं।” उन्होंने ललित जोशी को विजयी बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा।

इस दौरान जनसंपर्क अभियान में विधायक सुमित हृदयेश, दीपक बलुटिया, हेमंत बगड़वाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, मोहन बिष्ट, पंकज तिवारी, दीप चंद पाठक, जगमोहन बगड़वाल, दीपक शाह, लीलाधर कांडपाल, कमल सिंह धामी, करन सिंह नेगी, जीत सिंह, दिनेश बोरा, विश्वजीत बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, अशोक वर्मा, भुवन उप्रेती, नवीन पांडे, त्रिलोचन बेलवाल, कमल बेलवाल, विनोद पंत, अरुण बेलवाल, विनोद पांडे, भोला शंकर जोशी, कमल बोरा, भावना बेलवाल, नीमा बेलवाल, चंद्रकला भट्ट, हेम चंद पांडे, नवीन पांडे, वीरेंद्र पाल, मुकेश गुप्ता, घनश्याम रस्तोगी, पीयूष ज्वेलर, गिरीश बिजनौरी, जगदीश गुप्ता, देव कपूर, नदीम अंसारी, राजू कपूर, हरीश जोशी, संजय बेलवाल, दीपक बेलवाल, ज्ञान वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!