Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा दुकानदार, मचा हड़कंप, लोगों की लगी भीड़……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे के श्यामपुर में आज सुबह पंचर की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। दुकानदार को टावर पर चढ़ा देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस के लाख समझाने के बावजूद युवक टावर से नीचे नहीं उतर रहा। दरअसल, पेट्रोल पंप के बाहर व्यक्ति की दुकान थी। वह पेट्रोल पंप बिका चुका है।

 

पंप खरीदने वाले व्यक्ति ने पंप के सामने दीवार खड़ी कर अपनी भूमि को कब्जे में ले लिया। जिसके चलते पंचर की दुकान भी बंद हो गई है। अब दुकान की मांग को लेकर पंचर लगाने वाला व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। उसका कहना है कि जब तक भूमि खरीदने वाला व्यक्ति उसे दुकान देने का आश्वासन नहीं देता तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!