विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज पोखड़ा में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में स्थानीय निवासियों द्वारा पेयजल, सड़क, और राशन कार्ड व अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं रखी। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तत्काल समाधान करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शेष शिकायतों का निस्तारण करते हुए आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को अपने ही स्तर से छोटी-छोटी शिकायतों का निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ताओं को उसकी जानकारी देने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।


जनता दरबार में विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे और समस्याओं का यथासंभव मौके पर निस्तारण करने का प्रयास किया गया। मौके पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश रावत सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Skip to content











