Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी , में गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर गुरमीत सिंह ज्ञानी जी, गुरुद्वारा श्री सचखंड दरबार साहिब से पधारे, जिन्होंने विद्यालय में आकर विशेष अरदास की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में बच्चों द्वारा ‘गुरु नानक देव जी के जीवन’ पर आधारित प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने गुरु साहिब के शिक्षाओं और उनके योगदान को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

 

इसके बाद गुरमीत सिंह ज्ञानी जी ने गुरु नानक जी के उपदेशों और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। गुरु नानक देव जी के योगदान पर चर्चा करते हुए गुरमीत सिंह जी ने बताया कि उनका संदेश सत्य, अहिंसा, और ईश्वर की उपासना का है, जो आज भी समाज में प्रासंगिक है। इसके बाद उन्होंने सभी के लिए विशेष अरदास की, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने भी श्रद्धा भाव से भाग लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!