Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी की दिवाली से झिलमिलाया आसमान खूब जगमगाए घर, मां लक्ष्मी-कुबेर की हुई पूजा, हुई आतिशबाजी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन दीपावली मनाए जाने से हर जगह खुशियों का पहाड़ खड़ा हो गया। दोनों दिन आसमान खूब झिलमिलाया और घर खूब जगमगाए। सौ साल में दूसरी बार ऐसा हुआ कि दिवाली दो दिन मनाई गई। जो भी हुआ, जैसे भी हुआ, अच्छा ही हुआ। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन दीपावली मनाए जाने से हर जगह खुशियों का पहाड़ खड़ा हो गया। दोनों दिन आसमान खूब झिलमिलाया और घर खूब जगमगाए।

सौ साल में दूसरी बार ऐसा हुआ कि दिवाली दो दिन मनाई गई। बच्चों को भी मौज का खूब मौका मिला और इस मौके पर परंपराएं निभाने वालों को भी। अमावस्या दो दिन होने के कारण कुमाऊं में कुछ लोगों ने 31 अक्तूबर और अधिकतर ने शुक्रवार यानी एक नवंबर को पर्व मनाया। पर्वतीय क्षेत्र में भी अलग-अलग जगह अलग-अलग दिन दिवाली मनाने से पूरा पहाड़ रोशन रहा। शहर में वैश्य समाज के ज्यादातर लोगों ने बृहस्पतिवार को लक्ष्मी पूजन किया। रोशनी की जगमगाहट में बृहस्पतिवार शाम 5:31 बजे से शुभ मुहूर्त शुरू हुआ।

लोगों ने गन्ने की लक्ष्मी बनाई और शृंगार कर पूजन किया। खीले-खिलौने के अलावा पकवान और मिठाई का भगवान को भोग लगाया गया। शहर और गांव बिजली की मालाओं से रोशन दिखे। शुक्रवार को देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार दोनों ही दिन बाजार में काफी भीड़ रही। साहूकारा लाइन, मीरा बाजार, सदर बाजार और मंगलपड़ाव मंडी में लोगों ने खूब खरीदारी की और शाम को पूजा। ज्योतिषियों के अनुसार 100 साल में दूसरी बार ऐसा हुई कि दो दिन अमावस्या पड़ने पर दोनों ही दिन दीपावली मनाई गई है। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती के मुताबिक वर्ष 1962 में ऐसा हुआ था। ज्योतिष डाॅ. नवीन चंद्र जोशी ने ऐसा पहले होने की पुष्टि की।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!