Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी- दो कारों में हुई जोरदार भिडंत, मां-बेटे की मौत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- कालाढूंगी रोड पर अमलतास मोड़ के पास शुक्रवार को दो कारों की भिडंत हो गई। हादसे में ऑल्टो कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपावली के मौके पर शुक्रवार को रामनगर के बैलपड़ाव निवासी कमलेश मेहरा (40) पुत्र मोहन मेहरा अपनी मां भुवनी देवी (60) और पत्नी दीपा मेहरा (35) के साथ अपने ससुराल कमलवागांजा आ रहे थे

 

तभी अमलतास मोड़ में हल्द्वानी की तरफ से आ रही कार की इनकी ऑल्टो कार से भिडंत हो गई। हादसे के बाद घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कमलेश मेहरा और भुवनी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपा मेहरा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। कमलेश को दो बच्चे हैं। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऑल्टो कार चालक चालक की लापरवाही होना पाया गया है। जिसने गलत दिशा में जाकर फॉक्स वैगन कार में टक्कर मारी गई है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!