Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

सुलोचना रीजनल पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शैलबाला को महिला प्रकोष्ठ की कमान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- देहरादून में आयोजित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने सुलोचना ईष्टवाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।  इसके साथ ही सुलोचना ईष्टवाल ने पदभार संभालने के बाद शैलबाला ममंगाई को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और संतोष सेमवाल को परवादून जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बढ चढ कर भागीदारी निभानी है और इसके लिए सभी को तन मन धन से जुटना होगा।

 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम प्रदेश में सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर पार्टी नगर निकाय चुनाव में उतरकर जन समर्थन मांगेगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने बताया कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी राज्य की राजनीति में  महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी की पक्षधर है और इसी के मध्य नजर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान एक  महिला के हाथों में सौंप गई है।

 

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलबाला ममंगाई ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति जरा भी संवेदनशील नहीं हैं यही कारण है कि महिलाओं के प्रति अपराधों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उन्होने कहा कि पार्टी महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता से हल करेगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह नेगी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, प्रदेश संगठन सह सचिव राजेंद्र गुसाई , ऋषिकेश जिला अध्यक्ष उपेंद्र सकलानी,

 

टिहरी जिला अध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी, महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शशि रावत, द्रोपदी रावत, मीना थपलियाल, उमादत खंडूरी, मंजू रावत, शांति रावत, पिंकी रावत आदि शामिल थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!