Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी- हाई टेंशन लाइन टूटी, कपड़े धो रही महिला समेत दो झुलसे…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड़- दुर्गापाल पुर परमा बेरी पड़ाव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास नलकूप के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से नलकूप में करंट फैल गया। इससे नलकूप के पास कपड़े धो रही पार्वती देवी पत्नी कैलाश निवासी दुर्गापालपुर परमा और कमल सक्सेना निवासी गौला गेट खड़कपुर बेरीपड़ाव झुलस गए। समाजसेवी लक्ष्मण खोलिया, रवि राणा, विमल गुरुरानी आदि ने 108 एंबुलेंस से दोनों को एसटीएच भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

 

इधर ऊर्जा निगम की टीम ने पेड़ों की लॉपिंग कर तारों की मरम्मत की। इधर तार टूटने से करंट की चपेट में आने से पास में ही नहर से पानी पी रही गाय को भी करंट लग गया था। इधर, घटना की सूचना पर तहसील प्रशासन के अधिकारी और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर धौलाखेड़ा उपसंस्थान के अवर अभियंता पुष्कर सिंह मेहरा ने बताया कि दुर्गापालपुर परमा स्थित नलकूप संख्या-06 के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की डिस्क पंक्चर होने से तार टूट गया था।

 

तार टूट कर नीचे जाल में गिरने से लाइन ट्रिप कर गई। इस दौरान मामूली करंट में लोग झुलस गए। इलाज के बाद वे स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ों की लॉपिंग के बाद लाइन की मरम्मत करा दी गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!