Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी- पढ़ने की उम्र में चंदन के पेड़ की तस्करी कर,पुष्पा बनने की ख्वाइश ने पहुचाया जेल…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- पढ़ने की उम्र में चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। 19 वर्षीय अलीबाग उर्फ समीर कालाढूंगी रोड से चंदन का एक पेड़ काटकर ले गया था। शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा गया है। मूल रूप से भीमताल निवासी हरीश चंद्र बेलवाल का शहर के कालाढूंगी मार्ग पर फर्नीचर का व्यवसाय है। बेलवाल ने एक अक्तूबर को कोतवाली में शिकायत की।

 

बताया कि उनके प्रतिष्ठान परिसर से किसी ने चंदन का पेड़ काट लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के लिए हीरानगर चौकी प्रभारी एसआई विजय कुमार की टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी की पहचान कर बृहस्पतिवार को जलालशाह की मजार के पीछे खाली मैदान में रेल की पटरी के पास अलीबाग को गिरफ्तार कर लिया।

 

चोरी हुए पेड़ के दो गिल्ट और लकड़ी का एक टुकड़ा उससे बरामद हुआ। अलीबाग मूल रूप से मध्य प्रदेश के कटनी जिले का रहने वाला है। एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि आरोपी बेरोजगार है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मध्य प्रदेश से यहां आने की वजह, समय, परिवार आदि का पता लगाया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!