Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी में बदला रहेगा ट्रैफिक, रामबरात को लेकर पुलिस ने लागू किया डायवर्जन प्लान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- रामबरात के चलते बृहस्पतिवार (आज) रूट डायवर्ट रहेगा। रूट डायवर्जन दोपहर 2:30 बजे से लेकर राम बरात की समाप्ति तक जारी रहेगा। नैनीताल रोड पर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी होगी। इस पाबंदी से आवश्य सेवा वाले वाहनों को मुक्त रखा गया है। डायवर्जन के अनुसार बरेली रोड से शहर में दाखिल होने वाले वाहन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से आईटीआई तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा होते हुए जाएंगे। रामपुर रोड से आने वाले भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।

 

कालाढूंगी रोड से शहर होकर पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लालडांठ तिराहा से मुड़कर कॉलटैक्स तिराहा होते हुए काठगोदाम की ओर निकलेंगे। राम बारात जब कालाढूंगी तिराहा से ओके होटल तिराहा के बीच होगी तब जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा की ओर आने वाले वाहन नवाबी रोड तिराहा, अर्बन बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर जाएंगे।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!