Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

खण्डूडी दीवान महासभा समिति (रजि.) टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित शौनक गोत्रीय खण्डूड़ी बन्धु आत्मीय सम्मेलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जसपुर- खण्डूडी दीवान महासभा समिति (रजि.) टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित शौनक गोत्रीय खण्डूड़ी बन्धु आत्मीय सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह कार्यक्रम भगवान नागराज मन्दिर प्रांगण साणौं, जसपुर,में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के अनेक सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में खण्डूडी बन्धुओं ने विधानसभा अध्यक्ष का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान नागराज मन्दिर प्रांगण साणौं में पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कमान की। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने खण्डूड़ी समुदाय की एकता और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हमारी सांस्कृतिक विरासत हमें जोड़ती है और हमें अपने मूल्यों को सहेजने की आवश्यकता है।”

 

सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने खण्डूड़ी बन्धुओं को अपने कार्यों में सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से एकजुटता और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने पहाड़ों की संस्कृति, मातृशक्ति और पहाड़ी एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति हमारे पहाड़ों के संस्कारों का परिणाम है। हमें इसे सहेजना और आगे बढ़ाना होगा।”

 

मातृशक्ति के महत्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनकी शक्ति और योगदान को सम्मानित करना आवश्यक है।” अध्यक्ष ने पलायन की समस्या पर चिंता जताई और कहा, “हमें मिलकर पहाड़ों में विकास के नए अवसर पैदा करने होंगे ताकि हमारी युवा पीढ़ी यहाँ रहकर अपना भविष्य बना सके। समिति के अध्यक्ष नरेश चंद्र खंडूरी ने कार्यक्रम की सफलतापूर्वक योजना बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया

 

इस कार्यक्रम मे समाजसेवियों और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने अपने विचार साझा किए और खण्डूड़ी समुदाय की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए विचार-विमर्श किया। इस दौरान राधेश्याम खंडूडी ,आरती छेत्र पंचायत सदस्य ,मुकेश खंडूडी प्रधान, विजय लक्ष्मी प्रधान ,मानवेंद्र खंडूडी, गौरब खंडूडी ,नरेश खंडूरी ,दीपक खंडूडी , सोहन लाल खंडूडी ,सरला खंडूडी ,सुधीर खंडूडी, नरेश खंडूडी , सुधीर खंडूडी ,गिरीश खंडूडी ,सच्चिदानंद खंडूडी ,वीरेंद्र खंडूडी ,गिरीश खंडूडी, मंच सचालन चंडी प्रसाद खंडूडी आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!