Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

नैनीताल- अस्पताल की खाली जमीन पर निर्माण के लिए मिले नौ करोड़……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- अतिक्रमण हटाने के बाद बीडी पांडे अस्पताल की खाली हुई जमीन पर निर्माण कार्य के लिए शासन से बजट जारी किया जा चुका है। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि शासन की ओर से जारी 909.84 लाख के बजट से जल्द ही आवासीय भवन, ट्रांजिट छात्रावास, मेडिकल स्टोर और चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल के विस्तार से मरीजों और स्टाफ को सुविधा मिलेगी।

 

उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड है। बरसात खत्म होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि बीते वर्ष हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सितंबर में अतिक्रमण हटाया गया था।

 

खाली जमीन पर जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए बीडी पांडे अस्पताल की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए निर्माण व अस्पताल विस्तार के लिए बजट जारी कर दिया गया है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!