हांकी प्रतियोगिता का आयोजन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- राष्ट्रीय खेल दिवस एंव मे० ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में अंडर-18 बालक/बालिका वर्ग की मिक्स हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा हैं।अंडर-18 बालक/बालिका वर्ग की मिक्स हॉकी प्रतियोगिता के द्वितीय दिन प्रथम मुकाबला मिनी स्टेडियम, मोटाढांग (ए) एंव रा०३० कॉ० (बी) कोटद्वार के मध्य खेला गया, जिसमें मिनी स्टेडियम, मोटाढांग (ए) 3-0 से जीत दर्ज करी।

 

द्वित्तीय मुकाबला जय भारती पब्लिक स्कूल (बी) कोटद्वार एंव ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल कोटद्वार के मध्य खेला गया, जिसमें ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल ने 3-0 से जीत दर्ज करी। तृतीय मुकाबला स्टेडियम ट्रेनिज एंव मिनी स्टेडियम, मोटाढांग (बी) के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम ट्रेनिज ने 4-0 से जीत दर्ज करी। चतुर्थ मुकाबला जय भारती पब्लिक स्कूल (बी) एंव मिनी स्टेडियम, मोटाढांग (ए) के मध्य खेला गया, जिसमें मिनी स्टेडियम, मोटाढांग (ए) ने 2-0 से जीत दर्ज करी।

 

पॉचवां मुकाबला स्टेडियम ट्रेनिज एंव रा०३०कॉ० लालपानी के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम ट्रेनिज ने 2-0 से जीत दर्ज करी। छठा मुकाबला ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल कोटद्वार एंव रा०बा०३०कॉ० कोटद्वार के मध्य खेला गया, जिसमें निर्धारित समयमें मुकाबला 0-0 से बराबर रहा निर्णायक की भूमिका श्री राहुल यादव, श्री तेजेन्द्र रावत, श्री दिनेश रावत, रहिस अहमद द्वारा निभाई गई।

 

इस अवसर पर श्री विकम सिंह नेगी, श्री मान सिंह थापा, श्री महेन्द्र रावत, श्री गौरव वाल्मिकी, सुश्री अमिषा बहुखण्डी, श्री संदीप रावत, श्री गबर सिंह, श्री सूरज नेगी,श्री आशीष भट्ट, श्री अमित कुमार, श्री बीरेन्द्र प्रसाद एंव भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!