Breaking News

हल्द्वानी- मैं अपनी मर्जी से जा रहा हूं, मुझे खोजने की कोशिश ना की जाए, नोट लिखकर लापता छात्र, जांच शुरू…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के दुर्गा कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा खुशाल सिंह बिष्ट सोमवार रात कमरे से निकला और लापता हो गया। छात्र हल्द्वानी में बहन और भाई के साथ रहता था। छात्र एक नोट लिखकर छोड़कर गया है। मूलरूप से ओखलकांडा निवासी खुशाल सिंह बिष्ट एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। बहन रेनू सिंह बिष्ट ने बताया कि वह और उनका भाई सूरज सिंह बिष्ट सोमवार रात नुमाइश घूमने गए थे।

 

छोटा भाई खुशाल कमरे पर अकेला था। जब लौटे तो खुशाल कमरे में नहीं था। कमरे में उसका लिखा एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसका यहां मन नहीं लग रहा है। दीदी के बैग से 2500 रुपये लिए हैं और भाई का हेडफोन ले जा रहा हूं। मुझे ढूंढने की कोशिश न की जाए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!