नवयुग ने जीता प्रथम वीर बाला तीलु रौतेलि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- वायु स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में वीर बाला तीलू रौतेली बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता  का आयोजन बाल भारती स्पोर्ट्स कंपलेक्स में  किया गया जिसमें कोटद्वार नगर की शीर्ष 10 टीमों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता का  शुभारंभ राजकीय स्टेडियम कोटद्वार के वॉलीबाल कोच श्री विक्रम सिंह नेगी  जी  ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर  किया प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने प्रतिभा किया,प्रतियोगिता का पहला मैच बाल भारती स्कूल एवं बलूनी के मध्य खेला गया जिसमें बलूनी ने बल भारती स्कूल को 21- 19 21- 19 से  परास्त  किया।

 

दूसरा मैच नवयुग स्कूल एवं महर्षि विद्या मंदिर के मध्य खेला गया जिसमें नवयुग ने महर्षि विद्या मंदिर को 21-16,21-19 से परास्त किया, तीसरा मैच मालिनी क्लब एवं मदरलैंड स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें मालिनी क्लब ने मदरलैंड को 21-13, 21-15 से परास्त किया।सेमी फाइनल में नवयुग- ए , बलूनी, मालिनी क्लब, नवयुग-  बी  सेमी फाइनल में प्रवेश कर गई थी,निर्णायक की भूमिका  में शिवानी रावत नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर ,  राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रियंक बिष्ट एवं हेमंत रावत द्वारा निभाई  गई ।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राकेश भट्ट, उपाध्यक्ष श्री परीक्षित रावत,  दीपक सिंह बिष्ट, सचिव श्री सतीश मौर्य, एवं सदस्य श्री सिद्धार्थ रावत श्री रविंद्र भारद्वाज श्री भास्कर नेगी आदि उपस्थित थे।फाइनल मुकाबला नवयुग़ एवं मालिनी क्लब के मध्य खेला गया जिसमें नवयुग ने मालिनी क्लब को  सीधे सेटों में।  21-18, 21- 19 से प्रस्त कर  ट्रॉफी अपने नाम की सर्वोच्च खिलाड़ी का पुरस्कार शिक्षक श्री रविंद्र भारद्वाज जी के द्वारा इशिता (नवयुग),

 

उदयमान खिलाड़ी का पुरस्कार 11 वर्षीय बालिका  कुमकुम (मालिनी क्लब) को प्रदान किया गया उपविजेता  टीम को शिक्षक श्री संतोष ध्यानी एवं राकेश ध्यानी जी के द्वारा दिया गया मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिमा  बुदाकोटी एवं आयोजक सचिव श्री सतीश मौर्या ने विजेता टीम को मेडल एवं ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया |

और पढ़ें

error: Content is protected !!