नेशनल वर्कशॉप के समापन समारोह स्काई गार्डन,देहरादून में आयोजित हुआ…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नव्य भारत फाउंडेशन एवं स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थेरेपी  द्वारा आयोजित विश्व फिजीयोथेरेपी माह 2024 के दूसरे दिवस के अवसर पर नेशनल वर्कशॉप के समापन समारोह स्काई गार्डन,देहरादून में आयोजित हुआ । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमेश शर्मा “काऊ” जी, विधायक रायपुर की गरीमामयी उपस्थिति रही  उन्होने युवाओ से राष्ट्र निर्माण में कार्य करने का आह्वान किया व एनबीएफ को ऐतिहासिक कार्य  के लिए शुभकामनाऐ प्रेषित की,

 

कार्यक्रम की  अति विशिष्ट अतिथि के नाते ई० आर. पी . गुप्ता निर्देशक, तकनीकि शिक्षा, उत्तराखंड सरकार ने विश्व फिजीयोथेरेपी माह 2024 में आयोजित कार्यक्रम के लिए शुभकामनाऐ दी , साथ ही  श्री  हरीश कोठारी, कोरडीनेटर  , मा० मुख्यमंत्री , उत्तराखंड, प्रो ० ममता सिंह, प्रांत अध्यक्ष ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड , सुप्रसिद्ध लोकगायक सौरव मैठाणी जी सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी  उपस्थिति रही और सभी ने एनबीएफ एवं एसएपीटी के इस जनजागरूकता  अभियान की सराहना करी व सभी प्रशिक्षु डॉक्टरों का उत्साह बढाया।

 

इस मौके पर  पीजीआई चंडीगढ के सुपरिटेंडेंट फिजीयोथेरेपीसट  डा० बिबेक अध्या  ने सभी फिजीयोथेरेपी के छात्रो को “के टेपिंग व ड्राइ नीडलिंग” के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वर्कशाप  में छात्रों को फिजीयोथेरेपी के गूढ़ रहस्य समझाए।  इस मौके पर पीजीआई चंडीगढ के फिजीयोथेरेपीसट  व एनबीएफ एवं एसएपीटी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष  डा० अनिरुद्ध उनियाल ने सभी गणमान्य  अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया व बताया कि एनबीएफ एवं एसएपीटी सदैव  राष्ट्र कल्याण के कार्य के लिए संलग्न है और राष्ट्र सेवा परमो धर्मः ही हमारा मंत्र है। इस मौके पर देश भर के कई गणमान्य डाक्टर, नर्सेस, फिजीयोथेरेपीसट, छात्र  व अन्य  हेल्थकेयर प्रोफेशनल इस कार्यक्रम का हिस्सा  बने।

और पढ़ें

error: Content is protected !!