Breaking News

आम आदमी पार्टी अपनी नीतियों से मतदाताओं को रिझाने में लगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा)  केजरीवाल की मुफ्त बिजली गारंटी योजना में पन्द्रह दिनों के भीतर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस योजना में लोगों की रूचि और उत्साह को देखकर आम आदमी पार्टी के नेताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली इन दिनों जमीनी स्तर पर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से मीडिया की सुर्खियों में छाये रहे दीपक बाली ने अब विधानसभा क्षेत्र में एक एक व्यक्ति एक एक बूथ पर जाकर संपर्क करना शुरू कर दिया है। पार्टी की नीतियों से तो वह अवगत करा ही रहे हैं साथ ही साथ लोगों से संवाद कर राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि आम जनता अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी की ओर आकर्षित हो रही है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला का मानना है कि काशीपुर की जनता भाजपा कांग्रेस के झूठे दावों की जगह आम आदमी पार्टी का दिल्ली में किये गये विकास की हकीकत को समझ रही है।  बहरहाल आम आदमी पार्टी भाजपा की सत्ता विरोधी लहर और कांग्रेस की असफलताओं के साथ अपनी पार्टी की नीतियों से काशीपुर विधानसभा के मतदाताओं को रिझाने में अभी से लग चुकी है। आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार एक तरह से काशीपुर विधानसभा में शुरू हो चुका है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!