Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

ग्राम दानपुर और भगवानपुर में प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेता पहुंचे एस एस पी कार्यालय……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- रुद्रपुर देहरादून राष्ट्रीय मार्ग स्थित ग्राम दानपुर और भगवानपुर में प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेता एस एस पी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एस एस पी मंजूनाथ टी सी को ज्ञापन सौंप कर ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जांच कराने, व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की, इससे पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा,

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पंत,भाईचारा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष केo पीo गंगवार, सहित पीड़ित ग्रामीण एस एस पी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर कार्रवाई के दौरान महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यव्हार की उच्च स्तरीय जांच करने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की,इधर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गाबा सहित उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी,

 

पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, सहित पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा,कांग्रेस नेता अनिल शर्मा,नंद किशोर गंगवार आदि एस एस पी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी से मुलाकात की, और उन्हें संबंधित घटना की जानकारी दी, और उन्हें ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की l

और पढ़ें

error: Content is protected !!