Breaking News

हल्द्वानी- फूट-फूटकर रोया पति, परिवार टूटने से बचाने के लिए पुलिस के सामने लगाई गुहार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बुधवार को एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के लिए फूट-फूटकर रोया। वह पुलिस से परिवार को टूटने से बचाने की गुहार लगाता रहा। इस बीच पुलिस के सामने ही एक महिला उसकी पत्नी और बच्चों को अपने साथ ले गई। कोतवाली स्थित महिला समाधान केंद्र में पहुंचे युवक ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है।

उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। पति-पत्नी में विवाद रहता था तो वह ससुराल आ गया। यहां वह किराये के कमरे में रहने लगा लेकिन विवाद बंद नहीं हुए। पिछले कुछ माह से उसने घर का किराया भी नहीं दिया है। इन्हीं सब को लेकर मामला कोतवाली और फिर महिला समाधान केंद्र पहुंच गया।

 

 

महिला का कहना था कि पति न तो खर्च देता है और न ही घर का किराया। ऐसे में वह साथ नहीं रहेगी। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर दूसरी महिला के साथ चली गई और पति उसके पीछे-पीछे चलते हुए घर चलने की गुहार लगाता रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!