Breaking News

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़…. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन एक सप्ताह में सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट….

डीएसबी परिसर के एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान के छात्र छात्राओं ने महत्पूर्ण जानकारी हासिल की……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- डीएसबी परिसर के एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान के छात्र छात्राओं  ने शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत मानसखंड विज्ञान केंद्र पांडेखोला अल्मोड़ा में  महत्पूर्ण जानकारी हासिल की ।  संस्थान के प्रभारी एमिरेट्स  साइंटिस्ट  तथा फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज पूर्व निदेशक एचएफआरआई शिमला डॉक्टर एसएस सामंत ने संस्थान की महत्पूर्ण जानकारी दी तथा बताया कि मानासखंड विज्ञान केंद्र का उद्घाटन इस वर्ष 20 मार्च को किया गया

 

उन्होंने मानस खंड की महत्ता भी बताई।  संस्थान में विज्ञान केंद्र  एवम विज्ञान के रहस्य जानने के बाद परंपरागत औषधीय  पौध केंद्र में यूनानी ,आयुर्वेदिक ,पंचकर्म की जानकारी ली ,पर्वतीय क्षेत्र जैव विविधता केंद्र  में पौधो की विविधता  ,जलवायु परिवर्तर केंद्र में न्यूनीकरण,हिमनद ,पिंडारी ग्लेशियर ,तथा इसके प्रभाव की जानकारी हासिल की ,इनक्यूबेशन सेंटर  तारामंडल में सप्तऋषि ,ध्रुव तारा  ,तथा कहानियां भी जानी एवम आकाश मंडल की जानकारी हासिल की।

 

संस्थान में विद्यार्थियों  को विद्यार्थी ने ककड़ी घाट में शिव मंदिर में   पीपल का वृक्ष को भी देखा जिसमे 189o में स्वामी विवेकानंद ने ज्ञान प्राप्त किया था। विद्यार्थियों ने कैंची धाम स्थित मंदिर जिससे  नीम करौली महाराज द्वारा स्थापित किया के दर्शन भी किया तथा सभी के स्वस्थ रहने की काम न की।विभागाध्यक्ष प्रो एसएस बरगली के निर्देशन में आयोजित तथा प्रो ललित तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में डॉक्टर नवीन पांडे ,डॉक्टर हिमानी कार्की ,जगदीश पपनाए ,गोपाल बिष्ट ,लता नितवाल ,श्रुति शर्मा ,कविता ,नीतेश ,अभिषेक , गुरुसाहिबा ,प्रीति ,शिवानी ,ऋचा , आदि विद्यार्थी शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!