हल्द्वानी- दूसरी जेल में भेजे जाएंगे बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी, इस अनहोनी का है डर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बनभूलपुरा के आरोपियों में से मुख्य आरोपियों को हल्द्वानी जेल से दूसरी जेल भेजा जा सकता है। पुलिस को खुपिया इनपुट मिले हैं। जिसमें बताया गया है कि इनके हल्द्वानी जेल में रहने से जेल और हल्द्वानी की शांति में प्रभाव पड़ सकता है। बनभूलपुरा के आरोपियों में से मुख्य आरोपियों को हल्द्वानी जेल से दूसरी जेल भेजा जा सकता है। पुलिस को खुपिया इनपुट मिले हैं। जिसमें बताया गया है कि इनके हल्द्वानी जेल में रहने से जेल और हल्द्वानी की शांति में प्रभाव पड़ सकता है।

उधर हल्द्वानी जेल बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण यहां मिलने वालों का तांता लगा रहता है। बनभूलपुरा हिंसा को तीन माह से अधिक समय गुजर चुका है और इस हिंसा के आरोप में अब तक 107 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन बंदियों को नैनीताल जिला कारागार और हल्द्वानी उप कारागार में रखा गया है। इसमें से अधिकांश हल्द्वानी जेल में ही हैं। हल्द्वानी जेल बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण यहां इनसे मिलने वाले भी अधिक आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ जानकारी लगी है। इसमें पुलिस को इनपुट मिले हैं। जिसमें कहा गया है कि बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण हल्द्वानी जेल में इन आरोपियों से मिलने के लिए लंबी लाइन लग रही है। इससे एक ओर जेल की शांति भंग हो रही है। दूसरी ओर जेल को भी खतरा हो सकता है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!