शार्प मेमोरियल स्कूल के 6 मेधावी छात्राओं को किया गया.सम्मानित मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रमनप्रीत कौर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- मनबीर कौर चेरिटेबल  ट्रस्ट की अध्यक्ष रमनप्रीत द्वारा – शार्प मेमोरियल स्कूल के 6 मेधावी छात्राओं  को सम्मानित किया गया.  ट्रस्ट की अध्यक्ष रमन प्रीत कौर ने बताया  की शार्प मेमोरियल स्कूल के दृष्टि बाधित 6 दिव्यांग छात्राएं जिन्होंने CBSE बोर्ड में शानदार प्रदर्शन किया उन्हें ट्रस्ट द्वारा सम्मनित किया गया – हमारा उद्देश्य बच्चों की हौसला अफजाई करना और उनको आगे बढ़ाना है

 

10वीं कक्षा की – कुमारी शेफाक अंसारी कुमारी शालू , कुमारी समीक्षा और 12 वीं कक्षा की कुमारी हीना , कुमारी आकांक्षा  पॉल एवं कुमारी  अम्बिका को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. साथ शार्प मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल को  आदर्श गुरु सम्मान दिया गया !

 

इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गयी . कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव कुंवर दीप सिंह, आचार्य सुशांत राय , श्रीमती श्रध्दा उनियाल , श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती कृष्णा सिंह एवं श्रीमती वंदना बिष्ट भी शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!