हाई स्कूल में पास हुई छात्राओं का किया सम्मान…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- क्षेत्रीय जनता एवम शिक्षक अभिभावक संघ के तत्वावधान में राजकीय कन्या हाई स्कूल बसिंज्ञाना (डाडामंडी) बि.ख. द्वारीखाल में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने एवम सम्मान सहित उत्तीर्ण बालिकाओं को मुख्य अथिति जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद डबराल (जिलापंचायत सदस्य) एवम विशिष्ट अथिति पुणे महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित चिकित्सक डा.सुजाता तोमर रावत (स्थानीय ग्राम जमेली मूल निवासी) ने एक सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया।

 

सम्मानित छात्राएं कु.जिया (हाईस्कूल )   477/500 95.5% मेरिट में 21वां स्थान। कु. सिमरन, हाईस्कूल,472/500. 94.4% मेरिट सूची में 26 वां स्थान। श्रुति  हा स्कूल 418/500. 84% प्रथम श्रेणी। आकांक्षा, हाई स्कूल,371/500. 75% प्रथम श्रेणी।कु. शाक्षी,  हाई स्कूल  369/500 . 74% प्रथम श्रेणी कु. महक, हाई स्कूल, 369/500  74% प्रथम श्रेणी  कु. सुमिरन, हाई स्कूल 351/500.  70% प्रथम श्रेणी। कबिता, हाई स्कूल, 355/500  . 71% प्रथम श्रेणी।

 

विद्यालय को लगातार 02 बर्ष 2023 एवम 2024 में शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए प.दीनदयाल उपाध्याय पुरुष्कार से सम्मानित किया जाने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मधु जोशी के साथ विशिष्ट योगदान प्रदान करने वाली शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।मुख्यअतिथि विनोद डबराल एवम विशिष्ट अथिति डा.सुजाता ने विद्यालय के शिक्षिकाओं की मेहनत की प्रशंशा के साथ सम्मानित बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में द्वारीखाल कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संजय तोमर, दिनेश चौधरी, प्रमोद चौहान एवं विजय नेगी (कांग्रेस जिला मंत्री) चंद्रमोहन (ग्राम प्रधान बौंठा) जितेंद्र चौधरी, दीपक चौहान, सुखदेव बिष्ट,दीवान रावत, जयपाल चौधरी आदि गणमान्य उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!