लालकुआं- बिंदुखत्ता से लगे गांव में आठवीं की छात्रा से जंगल में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैपरिजनों ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी बिंदुखत्ता के स्कूल में आठवीं की छात्रा है। आज स्कूल की छुट्टी के बाद तीन छात्राएं घर को जा रही थी।
गौला नदी के पार बाइक पर पहुंचे युवक ने कहा कि वह उन्हें गांव में छोड़ देगा। इस पर तीनों छात्राएं बाइक पर बैठ गई। गांव पहुंचने पर युवक ने दोनों छात्रों का घर आने पर उन्हें उतार दिया। तीसरी छात्रा को वह घर पहुंचाने के बजाय जंगल की ओर को ले गया जहां युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।


इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच के लिए हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों का पिता है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Skip to content











