नैनीताल- नैनीताल में इन दिनों जिला विकास प्राधिकरण से व्यवसायिक भवनों की आंशिक मरम्मत की अनुमति लेकर आलीशान होटल व भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि हाईकोर्ट की ओर से नगर के व्यवसायिक भवनों पर रोक लगी है। ऐसी ही शिकायत पर बुधवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने झील के किनारे माल रोड पर स्थित अश्वनी होटल का निरीक्षण किया। जहां पुराने होटल की मरम्मत के नाम पर इसे आलीशान होटल-रेस्टोरेंट में तब्दील कर दिया गया।
आयुक्त ने नियमों का उल्लंघन करार देते हुए उक्त को सील करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयुक्त दीपक रावत ने डीएसए मैदान का भी निरीक्षण किया। डीएसए मैदान में लेबलिंग के लिए मैदान में 5 से 6 एमएम की बजरी डालने के निर्देश दिए। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा डीएसए मैदान की बाउंड्री वाल के कार्य के साथ ही न्यू क्लब में हो रही खेल गतिविधियों का भी जायजा लिया।



Skip to content











