फ़ायर स्टेशन रुद्रपुर को पहाड़गंज रुद्रपुर में कूड़े के ढेर trenching ground  में प्राप्त हुई आग लगने की सूचना……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- फ़ायर स्टेशन रुद्रपुर को पहाड़गंज रुद्रपुर में कूड़े के ढेर trenching ground  में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जो की तेज़ी से आबादी वाले क्षेत्र की तरफ़ बढ़ रही थी सूचना अमल में लाकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद उधम सिंह नगर महोदय के आदेशानुसार एवं अग्निशमन अधिकारी रुद्रपुर श्री गिरीश सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार फ़ायर यूनिट अतिशीघ्र घटना स्थल को प्रस्थान हुई मौक़े पर पाँच का यूनिट प्रभारी लीडिंग फायरमैन प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में फ़ायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक़्क़त कर लगातार पंपिंग द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया

 

व बढ़ने से रोका गया उक्त अग्नि दुर्घटना में फ़ायर स्टेशन रुद्रपुर  द्वारा लगातार पंपिंग कर आग को बुझाया गया ।स्थानीय लोगों द्वारा यूनिट के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई । बाद समाप्त अग्निशमन कार्य के यूनिट प्रभारी महोदय द्वारा स्थानीय लोगों को भविष्य में अग्निकांड से बचाव हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए साथ ही किसी भी दुर्घटना के समय निकटवर्ती फ़ायर स्टेशन को सूचित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!