Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

सड़क हादसा: युवक को बचाने के चक्कर में गिरी बाइक, दंपती और छोटे भाई की मौत……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

एटा में भीषण सड़क हादसा हुआ। युवक को बचाने के चक्कर में बाइक गिर गई। दंपती और छोटे भाई की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली।

परिजन को सूचना दी गई है। हादसा मलावन थाना क्षेत्र के थरौली गांव में हुआ। मूल रूप से हाथरस जिले के हसायन निवासी गुलशेर के बेटे गुल मोहम्मद (50) की कन्नौज में ससुराल में है। सुबह वह अपने भाई निजाम (35) और पत्नी नगमा (33) के साथ शादी में शामिल होने ससुराल जा रहा था। थरौली गांव में एक युवक बीच रास्ते में टहल रहा था।

उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!