Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पीसीएस अफसर ने घर में फंदे से लटककर दी जान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर कस्बा में एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। वे गाजीपुर जिले में बतौर एसडीएम तैनात थे। नगर पालिका गाजीपुर के प्रभारी ईओ का काम देख रहे थे। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने रविवार की रात घर में ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गाजीपुर जिले में बतौर एसडीएम तैनात थे और नगर पालिका गाजीपुर के प्रभारी ईओ का काम देख रहे थे। बीते 15 दिनों से वो अवकाश पर थे। बूढ़नपुर कस्बा निवासी आलोक कुमार सिंह (43) कृपाशंकर सिंह 2003 बैच के पीसीएस थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गाजीपुर जिले में थी और वहां वह प्रभारी ईओ नगर पालिका परिषद गाजीपुर का काम देख रहे थे।

लगभग 15 दिनों से आलोक कुमार अवकाश पर थे। ऐसे में वे अपने गांव आए हुए थे। एक साल पूर्व आलोक कुमार की पत्नी का निधन हो गया था। उसके बाद से ही वे डिप्रेशन में चल रहे थे। रविवार को आलोक कुमार घर पर अकेले थे और इसी दौरान उन्होंने घर में ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। देर रात पट्टीदारों व पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। 

और पढ़ें

error: Content is protected !!