Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

लीसा फैक्टरी में लगी भीषण आग, लपटें देख दहशत में आए मजदूर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बेलबाबा मंदिर के पास उमेश चंद्र डालाकोटी की डालाकोटी पेंट्स एंड केमिकल के नाम से लीसा फैक्टरी है। फैक्ट्री में शाम करीब 5:30 बजे आग लग गई। रामपुर रोड पर बेलबाबा क्षेत्र में मेन हाईवे से 100 मीटर दूर लीसा फैक्टरी में शाम 5:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के दौरान फोम खत्म हो गया और पानी की ऊंची-ऊंची बौछार नाकाफी साबित हुई।

छह फायर टेंडर ने किसी तरह आग पर काबू पाया। रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास उमेश चंद्र डालाकोटी की डालाकोटी पेंट्स एंड केमिकल के नाम से लीसा फैक्टरी है। फैक्ट्री में शाम करीब 5:30 बजे आग लग गई। तब आग बेहद हल्की थी और काम कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू करने की कोशिशें शुरू कर दीं। पर ज्वलनशील लीसा कुछ ही मिनट में धधकने लगा। मजूदरों ने पास स्थित खड़िया फैक्टरी में सूचना दी। वहां से 6:20 बजे फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।

आधे घंटे बाद पहुंचे एक फायर टेंडर ने आग बुझाना शुरू किया। आग बढ़ने पर हल्द्वानी से दो और फायर टेंडर बुलाए गए। इसके बाद रुद्रपुर से दो और रामनगर से एक फायर टेंडर बुलाए गए। आग बुझाने के लिए फायर टेंडर ने दोबारा पानी भरने के लिए 18 चक्कर लगाए। 500 लीटर फोम के प्रयोग के बाद रात करीब 8:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

और पढ़ें

error: Content is protected !!