Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

बाजारी भाव से मुआवजा देने की मांग…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण विरोध संघर्ष समिति ने पीड़ितों को उनकी राजमार्ग बाईपास निर्माण में आ रही भूमि का बाजारी भाव से मुआवजा न मिलने पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि सर्किल रेट पर तय मुआवजा बहुत कम है। इस संबंध में पीड़ितों की रतनपुर स्थित एक बारातघर में आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष आशीष रावत ने कहा कि बाईपास निर्माण की जद में आ रहे भूमि व मकान स्वामियों को प्रशासन की ओर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है,

 

जिस कारण  पौड़ी और कोटद्वार तहसील के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। बैठक म तय किया गया कि ग्रामीण अब आर्बिटेशन में वाद दायर कर अधिवक्ताओं के माध्यम से अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से रखेंगे। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया कि सर्किल रेट पर मुआवजा बहत कम है जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। बैठक में संजय तिवारी, सुनील संगीता तिवारी, विपिन जुयाल, नारायण सिंह, विजय सिंह, संगीता देवी, आशा देवी, विमला देवी, अनुराधा रावत, बीना रावत और मनोज कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!