Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- छात्र संघ से जुड़े छात्र नेता फिर भिड़े, धीरे-धीरे झड़प बदल गई मारपीट में…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में छात्रसंघ से जुड़े छात्रनेता एक बार फिर भिड़ गए। धीरे-धीरे छात्रनेताओं की झड़प मारपीट में बदल गई। एक छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने और कार तोड़ने का आरोप लगाया। हल्द्वानी में छात्रसंघ से जुड़े छात्रनेता एक बार फिर भिड़ गए। होली का रंग लगाने के दौरान आपस में झड़प हो गई, जो मारपीट में बदल गई।

एक छात्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने और कार तोड़ने का आरोप लगाया। ध्रुव पांगती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मंगलवार दोपहर एक बजे काठगोदाम चौराहे पर खड़ा था। उसी समय 12 लोग अलग-अलग स्कूटी से आए। उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

इससे उनका हाथ टूट गया और मेरे साथी का मोबाइल टूट गया। जब इलाज कराने बेस अस्पताल पहुंचे तो वहां भी छात्रों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और बेस अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार तोड़ दी। ध्रुव की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!