Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी,पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में ही करेंगे रात्रि विश्राम कल भाजपा के नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन में होंगे शामिल। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से निष्कासित हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर सिंह बोरा की एक बार फिर से घर वापसी हो गयी है।

 

मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू के आवास में चतुर बोरा को फूल माला पहनाकर पार्टी में वापसी कराई। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया है। एक समय था जब कांग्रेस ने उत्तराखंड की उपेक्षा करने का कार्य किया,

 

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देवभूमि विकास के नए आयाम स्थापित करने के साथ ही वैश्विक स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना रही है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड की देवतुल्य जनता भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत के साथ अपना आशीर्वाद देकर कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हेम बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!