Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

अजय भट्ट का नामाकन होगा ऐतिहासिक, मुख्यमंत्री धामी , प्रभारी गौतम ,प्रदेश अध्यक्ष भट्ट साहित कई दिग्गज होंगे शामिल……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा ने कहा नैनीताल ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट का कल 27 मार्च को होने वाला नामांकन ऐतिहासिक होगा।  वे पूरे जोर शोर से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को ऐतिहासिक वनाने के लिए पार्टी ने जबरदस्त तैयारी की है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। उधर कांग्रेस से छोड़कर आए 235 लोगों ने भाजपा का दमन थामा है इस उपलक्ष में विधायक शिव अरोड़ा ने 235 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कांग्रेस को करारा झटका लगा है

 

बात करें तो जिस तरीके से भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है कहीं ना कहीं कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी साबित होती नजर आ रही है फिलहाल देखते हैं 2024 का चुनाव कितना दिलचस्प होता है और कांग्रेस के लिए कितना फायदा और कितना नुकसान होता है अभी तक तो दोनों पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा अगर बात करें तो विधायक शिव अरोरा ने यह बताया कि अजय भट्ट के नामांकन लिए भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक गांधी पार्क में सुबह दस बजे एकत्र होंगे।

 

नामांकन के दिन  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष, सभी भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे। विधायक ने कहा कि कांग्रेस से लगातार जनप्रतिधि और पूर्व में जनप्रतिनिधि रहे नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस का कुनबा खाली होता जा रहा है। दावा किया कि रुद्रपुर विधानसभा के कई बूथो में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी नहीं दिखाई देंगे और लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट  को  एक लाख से अधिक मतों से वह जीत दर्ज कराएंगै।

 

इस बार अजय भट्ट का नामांकन ही ऐतिहासिक होगा, क्योंकि हर बूथ से कार्यकर्ता आएंगे। कहा कि जैसे कि ऊधमसिंह नगर मिनी पंजाब के रूप में जाना जाता है , उसी के अनुरूप सभी संस्कृतियों की झलक दिखाई देगी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, अमित नारंग, ललित मिगलानी ,भारत भूषणचुग सुरेश कोली, धीरेश गुप्ता राम प्रकाश गुप्ता, मयंक कक्कड़, सुशील गाबा, प्रमोद मित्तल आदि मौजूद रहे

और पढ़ें

error: Content is protected !!