Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

राजकुमार ठुकराल ने संकीर्तन सभा में पहुंचकर संकीर्तन सुना और भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- वार्ड नंबर 05 मुखर्जी नगर में राधा कृष्ण महानाम संकीर्तन सभा कमेटी द्वारा आयोजित अखण्ड नाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर संकीर्तन सुना और भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री ठुकराल ने कहा कि अखण्ड नाम संकीर्तन का आयोजन सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति मजबूत होती है और समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि महानाम संकीर्तन जहां भी होता है वहां पर कई बुराईयां दूर हो जाती है। कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सही राह दिखाते हैं। श्री ठुकराल ने ऐसे आयोजनों में अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व आनन्द शर्मा, दीपक सागर,बंटी कोली का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर श्रीराम सम्प्रदाय दिल्ली ,राधे-राधे सम्प्रदाय मियापुर उत्तर प्रदेश ,राधे कृष्ण सम्प्रदाय दिनेशपुर , हरिचाँद गुरुचाँद सम्प्रदाय सुंदरपुर ,श्री गुरु सम्प्रदाय सुंदरपुर,श्री गणेश गोपाल सम्प्रदाय रामनगर आदि कीर्तन मंडलियों में संकीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वलाई विश्वास परिमल राय राहुल वर्मा सुनाई मंडल आदि लोग उपस्थित थे

और पढ़ें

error: Content is protected !!