Breaking News

मकर संक्रांति पर कंबल वितरित किए……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय व पंचकर्म केंद्र सिमलचौड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जयदीप सिंह बिष्ट ने 80 दिव्यांगजनों व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की सेवा करना ही ईश्वर की पूजा है और वे अपने सहयोगियों के साथ इस तरह के कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। कंबल वितरण के दौरान चीफ फार्मासिस्ट आशा चौधरी, अर्चना नेगी, रोशन सिंह नेगी, सुनील कुमार और सतीश लाल कोहली आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!