Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने क्षेत्र वासियों से जन संवाद कर सभी को आंग्ल नववर्ष 2024 की शुभकामनाएँ प्रेषित की…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- इस दौरान उन्होंने कहा की वे बाबा सिद्धबली जी से कामना करती हैं कि वर्ष 2024 सभी के जीवन में नई उम्मीदें, ऊर्जा, सुख एवं समृद्धि लाए। उन्होंने कहा की क्षेत्र वासियों  के कल्याण एवं उनके उत्थान हेतु वे कृतसंकल्पित हैं और सभी के इस अपार स्नेह और अथाह आशीर्वाद से कोटद्वारवासियो की निरंतर सेवा करने के उनके भाव को बल मिलता रहता है।

 

वर्ष 2024 भारत के लिए इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। अयोध्या में जिस तरह से भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष  ने खुशी जाहिर की है। ऋतु खण्डूडी ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने से नई ऊर्जा का संचार होगा।

 

अयोध्या धाम में रामलला के भव्य मंदिर में प्रभु विराजमान होंगे तथा राष्ट्र 2047 में विकसित भारत बनने और नागरिकों की प्रगति की दिशा में एक नई ऊर्जा के साथ गतिमान होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र वासियों से 22 जनवरी को अपने घरों में दीपक जलाने और दीपावली मनाने की अपील की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!