Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

राजस्वकर्मियों से अभद्रता करने वालों पर पौड़ी पुलिस सख्त…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- वादी श्री अतर सिंह, नि0 राजस्व निरीक्षक (मैदानी क्षेत्र) तहसील कोटद्वार पौडी गढवाल ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्तियों ने एक राय होकर वादी व वादी के हमराह को सरकारी कार्य में बाधा तथा गाली गलौच की। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-244/2023, धारा-504/147/149/353/332/186 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा उक्त अभियोग में अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलूनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण,

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार श्री मनिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर अभियुक्त अनूप कुमार उर्फ बब्बू एवं विजय नेगी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!