Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

माँ से मांगा बेटी का हाथ, इनकार करने पर गोली मारकर ले ली जान…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अमृतसर के निकटवर्ती गांव सठयाला में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला की बेटी के साथ शादी करना चाहता था,

 

परंतु महिला परमजीत कौर अपनी बेटी से इस रिश्ते के लिए सहमत नहीं थी। जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव सठियाला निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर (55 वर्ष) के घर में गांव का ही एक युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र सुखविंदर सिंह आया। गुरप्रीत ने परमजीत से उसकी बेटी का हाथ मांगा। परमजीत कौर इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। उसने मना कर दिया।

 

इनकार सुनकर युवक को गुस्सा आ गया और उसने महिला को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। डीएसपी बाबा बकाला सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!