Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

देवभूमि उत्तराखंड के सपूत डा० अनिरुद्ध उनियाल ने देश में  मूलभूत स्वास्थ्य  सुविधा के मुद्दो  पर केन्द्रीय स्वास्थ्य  राज्य मंत्री को सौपा ज्ञापन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

चंडीगढ़- स्टूडेंट असोसिएशन आफ फिजियोथेरेपी (एसएपीटी इंडिया ) एवं नव्य भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  व पीजीआई चंडीगढ के फिजीयोथेरेपीसट डा० अनिरुद्ध उनियाल ने  देश में मूलभूत फिजीयोथेरेपी  एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री  डा० भारती प्रवीण  पंवार को  चंडीगढ   में ज्ञापन सौपा।

 

मुख्यतः  नेशनल कमीशन फार एलाएड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल (एनसीएएचपी  एक्ट  2021) का  देश में   प्रदेशवर क्रियान्वन  – फिजीयोथेरेपी स्टेट  काउंसिल का गठन , जिससे देश  में प्रोफेसन नियमानुकूलित तरीके से चले यह माँग उन्होने  सरकार के सामने रखी, साथ ही भारत के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान  पीजीआई चंडीगढ  में मास्टर आफ फिजीयोथेरेपी कोर्स  की शुरूआत,

 

फेकल्टी  पोस्ट  का निर्माण, क्लासरूम  व अन्य  मूलभूत कई  जनहित  के स्वास्थ्य विभाग के विषय  मा० मंत्री जी के सामने रखे।इस मौके पर डा० अनिरुद्ध उनियाल जी ने बताया कि दिन प्रतिदिन  लाइफस्टाइल डिस्ऑर्डर  बढ़ रहे हैं और देश  को कुशल फिजीयोथेरेपीसट  की आवश्यकता  हैं जिसके लिए देश में सरकारी फिजीयोथेरेपी काउंसिल का होना अति आवश्यक है

 

और यह  माँग देशभर के फिजीयोथेरेपीसट की पिछले कई सालों से लंबित है ,साथ ही उन्होने  बताया कि मा०केंद्रीय स्वास्थ्य  राज्य मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि जल्द  ही भारत सरकार इस ऐतिहासिक कार्य  को करने जा रही है जिससे देश की मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएँ  दुरूस्त  हों।

 

साथ ही मा० मंत्री जी को  नव्य भारत फाउंडेशन  द्वारा पवित्र-पावन श्रीरामचरितमानस भेंट की गई, इस मुके पर एनबीएफ के राष्ट्रीय महासचिव,डा० हैप्पी शर्मा, प्रदेश संरक्षक, चंडीगढ श्री महेश जोशी जी, व अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!