Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कुमाऊं महोत्सव में प्रतिभाग ,सभी से लोक परंपराओं से जुड़ने का किया आहवान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा- प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीती रात अल्मोड़ा में आयोजित कुमाऊं महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।जहां स्थानीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।साथ ही लोकगायिका माया उपाध्याय ने अपने गीतों के माध्यम से सभी को झूमने पर मजबूर किया।

 

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा इसे बढ़ावा देने के लिये निरंतर प्रयासरत है,जिसके लिए काफी कार्य किये जा रहे हैं।हमारी युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने तथा इसके विस्तार के लिये आगे आयें, कुमाऊ द्वार महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार होते हैं।

 

साथ ही उन्होंने सभी से सभी से अपनी लोक परंपराओं से जुड़ने का भी आहवान किया।कहा कि आयोजनों से जहां उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं कल्चर को बढावा मिलता है वही आयोजन स्थलों पर उत्तराखण्डी उत्पादों के स्टाल लगाकर यहां के उत्पादों को मार्केट के साथ ही लोगों को उनकी पहचान के बारे में जानकारियां मिलती है। व

 

हीं उन्होंने उत्तराखंड लोक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजक समिति को साधुवाद दिया।इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी जी,मुख्य संयोजक श्री शेखर लकचोरा जी,संगरक्षक श्री अमरनाथ सिंह नेगी जी,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री रवि रौतेला जी,श्री गौरव पांडेय जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री ललित लटवाल जी,जिला पंचायत सदस्य श्री महेश नयाल जी सहित देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

और पढ़ें

error: Content is protected !!