Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जयहरीखाल- भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का प्रारम्भ एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना नौटियाल ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के उद्देश्यों से परिचित करवा कर किया गया। स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के अथक प्रयासों से वर्तमान संगठित भारत देश मिला है।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लवनी रानी राजवंशी ने स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई द्वारा भारत की अखण्डता और एकता को बनाये रखने के लिए किए गए संकल्प का उल्लेख किया।राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. अजय रावत ने सरदार पटेल का जीवन परिचय देते हुए स्वतंत्रता के पश्चात भारत के एकीकरण में उनकी भूमिका को विस्तारपूर्वक समझाया।

 

इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ.अभिषेक कुकरेती ने स्वतंत्रता पूर्व तथा उसके बाद की राजनैतिक स्थितियों एवम् भारत को एक संघ बनाने में आने वाली कठिनाईयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गाँधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर श्रद्धांजलि दी गई और राष्ट्रीय एकता की शपथ लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर डॉ.शिप्रा,डॉ. रेखा यादव,डॉ. नीना शर्मा,डॉ वंदना ध्यानी, डॉ.उमेश ध्यानी,डॉ. भगवती पंत, आयुष, रितिक, कल्पना, पूनम,प्रकृति आदि उपस्थित उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!