Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कार्मिकों को दिलाई शपथ…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कार्मिकों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के रूप में हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय रियासतों को देश में मिलाने पर महत्वपूर्ण योगदान निभाया है।

उन्होंने देश के लिए उनके असाधारण कार्यों के लिए उन्हें हमेंशा याद किया जाता है, उन्होंने भारत को एकजुट रखने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारी व कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने को कहा। इसके अलावा समस्त कार्यालयों, तहसील,

विकासखंडों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी स्मृता परमार, खनन अधिकारी रवि नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत रावत, मनोज रावत, सहायक नाजिर मेहबान सिंह सहित निशा, सीमा, शेखर, कविता व अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!