Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

थलीसैंण में एंटी ड्रग्स सेल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में “नशा और उसके रोकथाम के उपाय के लिए किया गया कार्यक्रम का आयोजन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

थलीसैंण- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में एंटी ड्रग्स सेल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में “नशा और उसके रोकथाम के उपाय” विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ | कार्यक्रम में व्याख्यान देते हुए वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ छाया सिंह ने नशे से हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए हमें परिवार की मदद लेनी चाहिए | जब हम अपनी समस्यों को अपनों से साझा करेंगे तभी वह हमारी मदद कर पाएंगे |

योग भी एक तरीका है नशे से दूर रहने का | इसके पश्चात संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ विनोद कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा आत्मबल ही हमे नशे से दूर कर सकता है | अपनी संगति को हमें सही रखना होगा और नशे के लिए प्रेरित करने वाले हर प्रलोभन से हमें दूर रहना होगा; तभी हम नशे से बच सकते है |

इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल की अध्यक्षता में किया गया | कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग सेल नोडल अधिकारी डॉ विवेक रावत के द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में डॉ सुधीर सिंह रावत, डॉ विकास प्रताप सिंह, डॉ धर्मेन्द्र कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ गिरीश चन्द्र आर्य, डॉ चन्द्रकान्त तिवरी, डॉ शिवानी धूलिया, धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित रहे |

और पढ़ें

error: Content is protected !!