Breaking News

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़…. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन एक सप्ताह में सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट….

वेद-पुराणों से सीखें पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण दिवस पर वेबिनार, वक्ताओं ने रखी अपनी राय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। भारत के प्राचीन ग्रंथ, वेद और पुराणों में पहले ही पर्यावरण संरक्षण के संबंध् में विस्तृत जानकारी है। पर्यावरण के लिए इनका अनुसरण किया जाना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वेबिनार में प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन इमरान मोहम्मद खान ने कहा वेदों में भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर वर्णन किया गया है। प्रकृति को शुद्ध रखने के लिए आज से नहीं बल्कि हजारों सालांे से प्रयाय किए जा रहे हैं।  ब्रिटिश काल के दौरान भी कई अधिनियम पर्यावरण संरक्षण के लिए पारित किए गए जैसे शोर न्यूसेंस एक्ट 1853, ओरिएण्टल गैस कंपनी  ऐक्ट 1857, भारतीय दंड संहिता 1860 मैं भी पर्यावरण दूषित करने वाले व्यक्तियों के लिए दंड का प्रावधान है। वह बताते हैं कि पर्यावरण के बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्टॉकहोम में कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। उसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए कई देश आगे आए और कानून पारित किए गए। भात ने भी सन् 1974 में वॉटर प्रिवेन्शन ऐंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन एक्ट पास किया। 1976 में संविधान के अध्याय चार ए में ये मौलिक कर्तव्य भी जोड़ा कि सभी नागरिक पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे। 1980 में फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट, 1981 में एयर प्रिवेंशन ऐंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन एक्ट, 1986 में इन्वाइरनमेंट प्रोटेक्शन एक्ट पारित किया गया। उन्होंने बताया कि राइट टू हैल्थ को भी सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकार माना है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आए और इसका संरक्षण् संवर्द्धन करें, ताकि हमारी आने पीढ़ियां सुरक्षित रह सकें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!